फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Aunt-nephew shot land in dispute, serious

जमीनी विवाद में बुआ-भतीजे को गोली मारी, गंभीर

Wed, 17 Feb 2016 12:59 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Wed, 17 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Aunt-nephew shot land in dispute, serious

भिवानी। जमीनी विवाद में बुआ-भतीजे पर परिवार वालों ने गोली चलाई। महिला के देवर और देवर के लड़के पर गोली चलाने का आरोप है। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर करने की बात चली मगर रोहतक में रोड जाम के कारण फिलहाल तक दोनों घायल इमरजेंसी में ही थे।

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मित्ताथल गांव वासी महिला ओमपति(60) ने भिवानी के न्यू भारत नगर में मकान बनाया है। मंगलवार को सामान शिफ्ट करने की तैयारी थी। महिला ओमपति के भाई का बेटा बामला वासी ओमबीर सामान शिफ्ट करवाने के लिए आया था। घर से सामान उठाने लगे तो परिवार के ही कुछ लोगों ने ऐतराज जताया और गोली चलाई। महिला ओमपति की पीठ में गोली मारी गई तो ओमबीर के हाथ में गोली लगी। गोली हाथ में लगते हुए पसली के करीब लगी। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल महिला ओमपति ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और देवर से पल्ला किया था। कुछ वर्ष पहले उसके देवर ने दूसरी शादी कर ली और वह पिछले दो वर्ष से अलग रह रही है। अब न्यू भारत नगर में मकान बनाया है। उसके हिस्से करीब छह एकड़ जमीन है। मगर देवर और भतीजा उस जमीन को कब्जाना चाहते है। दोपहर को सामान उठाने लगे तो देवर और दूसरे देवर का बेटा आए और विरोध किया। पहले बामला से आए भतीजे ओमबीर के हाथ में गोली मारी और उसे सिर में जेली मारी।। जब अस्पताल आ रहे थे तो बस स्टैंड पर रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। यहां उसे गोली मारी।

मामले में सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने बताया कि महिला ओमपति को कमर और उसके भतीजे ओमबीर के हाथ में गोली लगी है। महिला अपने देवर संवत व अन्य देवर के बेटे सोनी पर गोली मारने का आरोप लगा रही है। अभी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नहीं किए जा सके रेफर

गोली लगने से घायल दोनों बुआ-भतीजे को पीजीआई रोहतक रेफर करने की बात हुई ताकि गोली का पता लग सके और शरीर के अंदर से गोली निकाली जा सके। मगर रोहतक में जाम के कारण रेफर नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed