फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of embezzling Rs 4.20 lakh in the name of a plot,

Haridwar News: प्लॉट बेचने के नाम पर 4.20 लाख हड़पने का आरोप, प्राथमिकी

Thu, 17 Sep 2026 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 4.20 lakh in the name of a plot,
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमननगर में प्लॉट बेचने के नाम पर रकम लेने और बाद में जमीन किसी दूसरे के नाम होने की बात सामने आने का मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोसी दंपती पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, रानी गोस्वामी निवासी सुमननगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी देवेंद्र शाही और उसकी पत्नी पूजा शाही ने उन्हें तीन प्लॉट अपना बताते हुए बेचने की बात कही थी। तीनों प्लॉट का कुल क्षेत्रफल 2262 वर्गफुट बताया गया और सौदा 16 लाख 68 हजार 600 रुपये में तय हुआ। उन्होंने तीन लाख 20 हजार रुपये ऑनलाइन दंपती के खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद 13 मई को बैनामे की तारीख तय हुई और उस दिन एक लाख रुपये नकद भी दिए गए।
विज्ञापन


आरोप है कि बाद में जानकारी करने पर पता चला कि तीनों प्लॉट देवेंद्र शाही और उसकी पत्नी के नाम नहीं हैं। आरोप लगाया कि दंपती ने असली मालिक की जानकारी छिपाकर खुद को जमीन का मालिक बताया और धोखाधड़ी से रकम ले ली। रुपये वापस मांगने पर दोनों ने इन्कार करते हुए महिला और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीन जून को रोड नंबर पांच से जाते समय देवेंद्र शाही हाथ में डंडा लेकर वहां खड़ा मिला। रानी को देखकर गाली-गलौज कर मारपीट की। परिजनों ने आकर उसे बचाया। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed