{"_id":"6450afecc80a503e0505a026","slug":"attempt-to-supply-drugs-with-help-of-giving-clothes-to-prisoners-in-bhiwani-jail-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: जेल में हवालाती को कपड़े देने के सहारे नशा की आपूर्ति का प्रयास, पुलिस ने 200 ग्राम सुल्फा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: जेल में हवालाती को कपड़े देने के सहारे नशा की आपूर्ति का प्रयास, पुलिस ने 200 ग्राम सुल्फा बरामद
Tue, 02 May 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 May 2023 12:08 PM IST
सार
चरखी दादरी के गांव मानकावास निवासी अमित हवालाती के तौर पर जेल में है। चचेरा भाई मोनू उसको मिलने आया था। उसको देने के लिए कपड़े लेकर आया था। लोअर को चेक किया तो उसके अंदर करीब 200 ग्राम नशीला पदार्थ मिला।
विज्ञापन
भिवानी जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कई लोगों में नशे की लत इस प्रकार लग गई है कि वे चाहे जेल के अंदर बंद हो लेकिन नशे करने से बाज नहीं आ रहे है। सोमवार को जिला जेल में एक हवालाती को कपड़े देने के बहाने नशीला पदार्थ सुल्फा भेजने का मामला सामने आया है। जेल के सुरक्षाकर्मी की जांच में यह मामला पकड़ में आया। इस संबंध में जेल के उप अधीक्षक ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस थाना में हवालाती व उसको कपड़े देने आया चचेरे भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लोअर की कमर वाली ईलास्टि के सहारे नशा भेजने का किया गया प्रयास
जेल उप अधीक्षक अजय ने बताया कि चरखी दादरी के गांव मानकावास निवासी अमित हवालाती के तौर पर जेल में है। सोमवार को करीब बारह बजकर 23 मिनट पर उसका चचेरा भाई मोनू उसको मिलने आया था। उसको देने के लिए कपड़े लेकर आया था। मोनू ने अमित के लिए दो लोअर दिए। जब जेल में तैनात कर्मी ने लोअर को चेक किया तो उसके अंदर करीब 200 ग्राम नशीला पदार्थ(सुल्फा) मिला। इस बारे में जेल अधिकारियों को सूचित किया गया। जेल अधिकारी ने इस मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस में की। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
इलास्टिक के सहारे भेजने का किया प्रयास
जब हवालाती के लिए उसके परिजन ने दो लोअर दिए तो उसकी जेब के अंदर कुछ नहीं मिला। लेकिन जेल सुरक्षा मे तैनात कर्मी ने लोअर की ईलास्टिक को चेक किया तो उसके अंदर कुछ अजीब लगा। कर्मी ने लोअर की अच्छी तरह से छानबीन की तो ईलास्टिक के साथ नशीला पदार्थ छुपाया गया था।
विज्ञापन
हत्या का प्रयास सहित तीन केस दर्ज है हवालाती अमित पर
हवालाती अमित पर लोहारू थाना में मारपीट, हत्या का प्रयास की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। इसके अलावा लोहारू थाना में ही आर्म्स एक्ट की धारा के तहत भी केस दर्ज है। वहीं, सदर थाना दादरी में भी आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज है। वह गत 13 जनवरी को बतौर हवालाती भिवानी जेल में बंद है।
सदर थाना में हवालाती व उसके चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज
हवालाती को नशीला पदार्थ भेजने के प्रयास का मामला सामने आया था। इस मामले में जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर हवालाती व उसके चचरे भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। करीब दो सौ ग्राम सुल्फा बरामद किया है। -रमेश चंद्र, प्रभारी, सदर पुलिस थाना, भिवानी।