फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attack on family in Village pataudi of tosham

Bhiwani: तोशाम के गांव पटौदी में सो रहे परिवार पर लाठी डंडों से हमला, भड़के ग्रामीणें ने बस स्टैंड पर लगाया जाम 

Fri, 10 Jun 2022 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 11:17 AM IST
सार

मारपीट की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे गांव पटौदी के बस स्टैंड पर रोड जाम कर दिया। तोशाम-बहल मार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन
Attack on family in Village pataudi of tosham
पटौदी गांव में सड़क पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

तोशाम क्षेत्र के गांव पटौदी में शराब के ठेकेदार ने कारिंदों के साथ मिलकर घर में सो रहे एक परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। पटौदी निवासी सतबीर के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पांच छह गाड़ियों में बैठकर आए आरोपियों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


मारपीट में सतबीर और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात साढ़े 9 बजे की है। हंगामा सुनकर आए ग्रामीणों ने परिवार की जान बचाई। वहीं घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे गांव पटौदी के बस स्टैंड पर रोड जाम कर दिया। तोशाम-बहल मार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है। काफी तादाद में महिलाएं भी रोड पर बैठी हुई हैं। ग्रामीण पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed