फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accused of molestion doctor surrinder

छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर ने किया सरेंडर

Thu, 08 Oct 2015 12:31 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान नाबालिग मरीज से छेड़छाड़ करने के आरोपी डॉक्टर मयंक चुघ ने बुधवार शाम को सरेंडर कर दिया है। पुलिस हिरासत में आने के बाद पुलिस कप्तान प्रतीक्षा गोदारा महिला थाने पहुंची। लगभग आधा घंटा थाना प्रभारी से गुफ्तगू की। इसके साथ ही पिछले 16 दिन से पुलिस और आरोपी के बीच चल रही लुकाछिपी खत्म हो गई। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जनसंगठनों के लगातार प्रदर्शन के बाद भी आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी में देरी को लेकर किरकिरी झेल रही पुलिस पिछले महीने की 21 तारीख से डॉ. मयंक चुघ को ढूंढ रही थी।
विज्ञापन


एसएफआई ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला
छेड़छाड़ के आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी में देरी से आक्रोशित स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) जिला कमेटी ने हांसी रोड सेक्टर-13 मोड़ पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इसी दौरान किसान सभा ने भी प्रदर्शन किया। उधर, करीब पांच घंटे बाद आरोपी चिकित्सक ने महिला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

पुलिस ने आरोपी के परिजनों से बातचीत की। इसके बाद आरोपी चिकित्सक खुद महिला थाने में पेश हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतीक्षा गोदारा, पुलिस कप्तान, भिवानी

--
कब क्या हुआ
गत 21 सितंबर को महम चौक स्थित नर्सिंग होम में एक नाबालिग लड़की अपने पिता के साथ अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। बाद में लड़की ने चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसी दौरान कुछ युवकों ने आरोपी चिकित्सक से नर्सिंग होम में मारपीट की। पुलिस ने लड़की की  शिकायत पर चिकित्सक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अगले दिन शहर के चिकित्सकों ने आरोपी के समर्थन में बैठक की और एसपी को ज्ञापन सौंपा। बाद में सैनी समाज व अन्य जनसंगठनों ने चिकित्सक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 27 सितंबर को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया। सप्ताह भर से जनसंगठन लगातार धरने व प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed