फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of fraud in Matrtav Vandana Yojana is arrested

भिवानी: मातृत्व वंदना योजना के फर्जी आईडी तैयार कर 10.65 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
सार

आरोपी को पुलिस एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 20 हजार की नकदी भी बरामद की गई है। 213 लाभपात्र दर्शाकर फर्जी आईडी बनाई गई। प्रत्येक के खाते में पांच हजार भेज सरकार को चूना लगाया।

विज्ञापन
Accused of fraud in Matrtav Vandana Yojana is arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के फर्जी आईडी तैयार कर 10 लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भी हासिल किया है। वहीं, आरोपी से 20 हजार की नकदी भी पुलिस को बरामद हुई है। 

विज्ञापन


जिला चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट आफिसर ने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 2020 में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के धन का गबन व दुरुपयोग किया गया है। कुछ आरोपियों ने मिलकर गलत तरीके से ऑनलाइन फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन फर्जी पंजीकरण कर करीब 213 लाभपात्रों के पांच हजार रुपये प्रति लाभ पात्र की दर से फार्म जालसाजी कर भरे गए हैं। जिससे 10 लाख 65 हजार रुपये अनुचित व्यक्तियों के बैंक खातों जमा कराए हैं। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में जिला कल्याण निरीक्षक श्रीभगवान यादव को जांच सौंपी और महत्वपूर्ण साक्ष्यों का आकलन कर इस मामले में आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। जिला कल्याण निरीक्षक श्रीभगवान यादव की टीम ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में धन के दुरुपयोग मामले में एक आरोपी को नरवाना जींद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी पहचान रामगोपाल निवासी मॉडल टाउन प्रोफेसर कॉलोनी नरवाना जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। वहीं उसके पास से 20 हजार की नकदी भी पुलिस को बरामद हुई है।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामगोपाल डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता था और फर्जी आईडी लेकर डॉटा एंट्री करके रुपये फर्जी लाभपात्र के बैंक खाते में डलवाया करता था। रिमांड के दौरान पुलिस को और अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य आरोपियों की धरपकड़ में भी पुलिस लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed