{"_id":"577e46b64f1c1b6e697fc419","slug":"accident-max-car-3-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की भिड़ंत में तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों की भिड़ंत में तीन महिलाएं घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
दादरी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारू रोड स्थित सिविल अस्पताल के सामने वीरवार सुबह हुई तीन वाहनों की भिड़ंत में तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार सवार महिलाएं मातमपुर्सी के लिए गांव चरखी जा रही थीं। अस्पताल में उपचाराधीन दिल्ली के गांव बवाना निवासी विमल ने बताया कि अपनी जेठानी मुन्नी, देवरानी कविता और अपने लड़के अमित के साथ वीरवार सुबह दिल्ली से कार में सवार होकर गांव चरखी रिश्तेदारी में शोक जताने आ रहे थे। अभी वो सिविल अस्पताल के सामने ही पहुंचे थे कि इसी दौरान बिना साइड देखे आ रहे मैक्स चालक ने उनके सामने की तरफ गाड़ी मोड़ दी।
अचानक सामने मैक्स गाड़ी आने से उसका बेटा अमित ब्रेक नहीं लगा पाया और उनकी कार सीधे मैक्स जा टकराई। इस भिड़ंत के बाद मैक्स सड़क किनारे खड़े ऑटो से भी टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में मैक्स सवार लोगों को चोटें नहीं आई। वहीं, हादसे के दौरान ऑटो भी खाली खड़ा था। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सिटी थाना प्रभार भूदेव सिंह ने बताया कि घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।