फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, death, charkhi dadri, hindi news

ट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर, दो की मौत, एक रेफर

Thu, 30 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 30 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
accident, death, charkhi dadri, hindi news
हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चिड़िया रोड स्थित नई अनाज मंडी गेट के सामने बुधवार सुबह ऑटो और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में ऑटो सवार बुजुर्ग महिला सहित युवक की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक अन्य महिला भी घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव कपूरी निवासी संतोष अपनी गर्भवती पौत्रवधु कमलेश को दिखाने नगर के एक अस्पताल में आई थीं। वापसी में ऑटो में संतोकपुरा निवासी राहुल (19) जो कि दादरी तहसील में डोमेसाइल बनवाने के बाद घर जा रहा था वह भी ऑटो में बैठ गया। अभी ऑटो चिड़िया मोड़ के समीप स्थिति नई अनाज मंडी के गेट के सामने सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने ओवरटेक करते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें तीनों सवारियों को गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि इनमें से संतोष और राहुल के सिर में गहरी चोट लगी और वो दोनों अचेत हो गए। घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक क्षतिग्रस्त ट्राली वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने संतोष और राहुल को मृत घोषित कर दिया जबकि गर्भवती महिला कमलेश को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद भिवानी रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ऑटो चालक जोगेंद्र के बयान पर ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहां खड़ी क्षतिग्रस्त ट्राली और ऑटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे में संतोष निवासी कपूरी और राहुल निवासी संतोकपुरा की मौत हो गई। वहीं मृतका संतोष की पौत्रवधु कमलेश भी घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसआई पवन कुमार, जांच अधिकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed