{"_id":"61d0303925bbf0679b2c8c09","slug":"a-case-of-fraud-has-been-registered-against-14-officials-of-the-company-including-subrat-rai-sahara-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Sat, 01 Jan 2022 04:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:13 PM IST
सार
भिवानी के दो हजार निवेशकों के 30 करोड़ का भुगतान रुका हुआ है। इससे पहले कंपनी पर अंबाला, नारनौल व यमुनानगर में भी केस दर्ज किए हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारा इंडिया कंपनी के 14 अधिकारियों के खिलाफ भिवानी के सिविल लाइन पुलिस थाने में अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। भिवानी में करीब दो हजार जमाकर्ताओं का 30 करोड़ रुपये का भुगतान भी रुक गया।
विज्ञापन
जमाकर्ताओं ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अनिल विज को की थी। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस थानों में केस दर्ज हुआ। कंपनी के खिलाफ अंबाला, नारनौल और यमुनानगर में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए हैं। जिसके बाद भिवानी में भी केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस थाने में दी शिकायत में भिवानी के लोहड़ बाजार क्षेत्रवासी वेदप्रकाश ने बताया कि सहारा इंडिया के भिवानी के पुराना बस स्टैंड क्राउन प्लाजा स्थित कार्यालय में करीब दो हजार जमाकर्ता कई सालों से रुपये जमा करा रहे थे। इन लोगों का करीब 30 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है, लेकिन कंपनी के अधिकारी इस पैसे को जमा कर्ताओं को लौटाने की बजाय बहानेबाजी कर रहे हैं और झूठा आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंपनी में अपनी खून पसीने की कमाई को जमा कराने वाले अधिकतर गरीब तबके के लोग हैं, जिन्होंने अपना पेट काटकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए कंपनी में पैसा जमा कराया था। मगर अब कंपनी ने इन लोगों को कोई भुगतान नहीं किया है।
वेदप्रकाश ने बताया कि सहारा इंडिया कंपनी के खिलाफ अभिकर्ताओं के पैसे का भुगतान नहीं किए जाने पर अंबाला कैंट में भी 12 जुलाई व नारनौल में 27 अगस्त को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इसी तरह यमुनानगर में भी सहारा इंडिया के खिलाफ चार सितंबर को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने दस दिन के अंदर राशि भुगतान का आश्वासन दिया था।
उन्होंने बताया कि देशभर में कंपनी के खिलाफ काफी केस दर्ज हुए हैं। उसने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने आपस में साजबाज होकर षड्यंत्र के तहत जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये हड़पे हैं। सिविल लाइन पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने बताया कि वेदप्रकाश की शिकायत पर सहारा इंडिया के 14 अधिकारियों के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।