{"_id":"5bdb52b9bdec2269b642a562","slug":"91541100217-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहारू। दादरी मोड़ से ढाणी सूरजा मार्ग पर स्थित एक कॉटन फैक्ट्री में आग लगने से करीब पांच लाख की लागत का कपास जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
फैक्ट्री मालिक रमेश गागड़वासिया ने बताया की दोपहर फैक्ट्री में संभवता बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड दी गई। गनीमत रही कि रोडवेज की हड़ताल के कारण फायर बिग्रेड लोहारू में ही मौजूद होने के कारण तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा काफी कपास जल युका था। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में करीब एक हजार क्विंटल कपास रखा हुआ था। मौके पर फायर बिग्रेड नहीं होती तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था। पीड़ित रमेश कुमार का कहना है कि आग से करीब पांच लाख की कॉटन जलकर राख हो गया। लोगों की मांग है कि प्रत्येक सब-डिविजन पर अग्निशमन केंद्र अनिवार्य रूप से खोला जाए ताकि इस प्रकार के हादसों से समय पर बचा जा सके।