फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दोनों में करीब एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

दोनों में करीब एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

Fri, 28 Sep 2018 12:12 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
दोनों में करीब एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

विज्ञापन
भिवानी/बवानी खेड़ा। भिवानी-हिसार रेलवे लाइन पर बवानी खेड़ा में जमालपुर फाटक के समीप 10वीं की छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ बुधवार देर रात ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार सुबह लोगों ने दोनों के शवों को देखा तो जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। छात्रा और युवक पड़ोसी हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार लोगों ने वीरवार सुबह बवानी खेड़ा में जमलापुर फाटक से हांसी की तरफ 400 मीटर दूर रेलवे लाइन पर एक लड़की और युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना जीआरपी भिवानी को दी। सूचना मिलने पर एएसआई जितेंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। आसपास पूछताछ करने पर युवक की शिनाख्त बवानी खेड़ा निवासी शिवा के रूप में हुई। वहीं, लड़की की शिनाख्त बवानी खेड़ा निवासी 10वीं की छात्रा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक छात्रा व युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। एएसआई ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रात साढ़े 12 बजे तक छात्रा ने परिवार के साथ देखा था टीवी
मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि रात को साढ़े 12 बजे तक सभी ने मिलकर टीवी पर फिल्म देखी थी। इसके बाद पूरा परिवार सो गया था। सुबह साढ़े सात बजे उनकी लड़की और पड़ोस के युवक शिवा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव टुकड़ों में पड़े हुए थे। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी रात को किस समय घर से गई, उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। छात्रा छह भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। युवक चलाता था मृतका के पिता का ट्रैक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक शिवा मेहनत मजदूरी करता था। उसका पिता भी मेहनत मजदूरी करता है। परिवार में दो भाईयों में शिवा बड़ा था। वह मृतक छात्रा के पिता का ट्रैक्टर चलाने लगा था। उसी समय छात्रा और शिवा में प्रेम हुआ। इस बात का पता छात्रा के परिजनों को लगा तो उन्होंने युवक को ट्रैक्टर से हटा दिया था। इसके बाद भी दोनों का प्रेम कम नहीं हुआ।

अर्धनग्न हालत में थे दोनों के शव
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों के शव अर्धनग्न हालत में पड़े हुए थे। छात्रा का शव दो हिस्सों में था तो युवक के पैर कटे हुए थे। दोनों के मोबाइल भी ट्रैक पर टूटे पड़े मिले। चप्पल ट्रैक के पास गड्ढे में भरे पानी में मिली हैं। पुलिस ने मोबाइलों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed