{"_id":"5ab6a49f4f1c1b8e778b77c6","slug":"91521919135-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी दो थानों की पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद भी दो थानों की पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू।
क्षेत्र के गिगनाऊ गांव के पास एक जोड़े का अपहरण कर युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की गुत्थी अभी नहीं सुलझ पाई है। इस मामले में लोहारू पुलिस और सीआईए संयुक्त रूप से जांच कर रही है, लेकिन पुलिस अभी हत्यारों तक पहुंच नहीं पाई है।
21 मार्च को कुछ लोगों ने सिवानी तहसील के गांव घंघाला के निवासी विरेंद्र और उसकी पत्नी का गिगनाऊ गांव के पास अपहरण कर लिया था। इसके बाद विरेंद्र की गोली मार कर हत्या कर दी थी और उसका शव राजस्थान के चुरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव नीमा से रेबारीबास जाने वाले कच्चे रास्ते पर फेंककर फरार हो गए थे।
लोहारू थाने में उक्त घटना का मामला मृतक के पिता राजकुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। मामले के जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि लोहारू पुलिस और सीआईए इस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।