{"_id":"5a63acba4f1c1b6b268b5a1f","slug":"81516481722-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की आंखों के सामने ही लाखों का सामान लेकर फुर्र हुए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की आंखों के सामने ही लाखों का सामान लेकर फुर्र हुए चोर
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से उड़ाए ढाई लाख के लकड़ी के दरवाजे-खिड़की
भिवानी
शहर में शुक्रवार रात को एक ओर अनाज मंडी पुलिस गश्त में मस्त रहीं वहीं चोर तोशाम बाईपास के पास डाबर कॉलोनी स्थित एक फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान पिकअप गाड़ी में डालकर फुर्र हो गए। पुलिस की अनदेखी से गुस्साए दुकान मालिक व कॉलोनी की महिलाओं ने अनाज मंडी चौकी के सामने रोष जताया और चौकी इंचार्ज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
डाबर कालोनी निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने तोशाम बाईपास पर फर्नीचर की दुकान की हुई है। दुकान के पास ही उसका घर भी है। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक पिकअप डाले में चौखट, जंगले, खिड़की व उपकरण सहित करीब तीन लाख रुपये का समान चोरी कर लिया। इस दौरान जब वे वहां रखी एक बड़ी आरा मशीन को उठाकर पिकअप में रखने का प्रयास कर रहे थे तो चौकीदार ने उन्हें देख लिया और सीटी बजाकर वहां से गुजर रही अनाज मंडी पुलिस की गाड़ी को रुकवा लिया। उसने पुलिस को बताया कि चोर दुकान का ताला तोड़कर गाड़ी में सामान ले जा रहे है, लेकिन पुलिस ने मौके पर जाने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान चोर बड़ी रंदा मशीन छोड़ बाकी का सामान लेकर फरार हो गए। चौकीदार ने रात को ही दुकान मालिक राजबीर को चोरी की सूचना दी। राजबीर के मुताबिक चोर करीब तीन लाख रुपये का सामान उठा कर ले गए है। घटना की शिकायत अनाज मंडी पुलिस चौकी में की। राजबीर व कालोनी की महिलाएं घटना से आहत होकर सीधे अनाज मंडी पुलिस चौकी पहुंची। वहां पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि पुलिस के सामने ही चोर आए दिन उनकी कालोनी के ताले तोड़ रहे है, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनकर देखती रहती है। महिलाओं ने चौकी इंचार्ज का तबादला करने की मांग की।
तीन माह में हो चुकी है 10-12 चोरियां
कालोनी में तीन माह के दौरान 10-12 चोरियों हो चुकी है। चोरी की घटनाओं को रोकना तो दूर की बात पुलिस एक भी घटना को ट्रेस आउट नहीं कर पाई है।
शिवकुमार, कालोनी निवासी
--
चौकी इंचार्ज लोहारू गए हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस पर कालोनी के लोगों द्वारा गलत आरोप लगाए जा रहे है। पुलिस ठीक समय पर वहां नहीं होती तो चोर और भी सामान उठाकर ले जा सकते थे।
विज्ञापन
श्री भगवान, प्रभारी सिटी थाना