{"_id":"5a63aaef4f1c1b89268b583a","slug":"81516481263-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेरो जीप व ट्रक के बीच टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेरो जीप व ट्रक के बीच टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेरो जीप और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
भिवानी : गांव गोबिंदपुरा के समीप भिवानी-दादरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात बुलेरो व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बुलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसके पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव धरौंड़ा निवासी जोगेंद्र, सतीश व उनका ही रिश्तेदार चिड़ावा राजस्थान निवासी मालाराम अपनी किसी जानकार से मिलने भिवानी आए हुए थे। वह शुक्रवार रात को बुलेरो गाड़ी से वापस धरौंड़ा जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 11 बजे भिवानी-दादरी मार्ग पर गोबिंदपुरा के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुलेरो चालक महेश, धरौंड़ा निवासी सतीश व चिड़ावा निवासी मालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान ट्रक ड्राइवर वहां से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को सामान्य अस्पताल लेकर आई। अस्पताल पहुंचने पर जोगेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सतीश को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है।
कुलर फैक्टरी मैकेनिक भट्टी में झुलसा
भिवानी : डाबर कालोनी स्थित कुलर की फैक्टरी में काम करने वाला एक एक मैकेनिक शुक्रवार को भट्टी में लोहा गर्म करते समय बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
गांव तिगड़ाना निवासी प्रदीप ने बताया कि वह कूलर बनाने का काम करता है। उसने बताया कि वह तोशाम बाईपास डाबर कालोनी में स्थित कूलर फैक्टरी में कार्यरत है। शुक्रवार को वह कूलर पेंट करने के लिए लोहे को गर्म कर रहा था। इसी दौरान भट्टी की लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।