{"_id":"5c8feb8dbdec22145e481397","slug":"71552935821-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा क्लेम नहीं मिलने पर किसान खफा, बैंक के बाहर दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल बीमा क्लेम नहीं मिलने पर किसान खफा, बैंक के बाहर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। प्रीमियम कटने के बाद भी वर्ष 2017 का बीमा क्लेम नहीं मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने इलाहाबाद बैंक के समक्ष धरना दिया। किसानों ने कहा कि उनका प्रीमियम लेने के बाद भी उनको फसल खराब होने पर बीमा क्लेम नहीं दिया गया, जो कि उनके साथ सरासर अन्याय है। किसानों ने कहा कि जब तक क्लेम के पैसे उनके खाते में नहीं आ जाएंगे, वे धरना जारी रखेंगे।
सोमवार को खासी संख्या में किसान मैन बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक के समक्ष एकत्रित हुए। किसान बैंक के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और सरकार, प्रशासन, बीमा कंपनी व बैंक के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि 223 किसानों का प्रीमियम काटा गया था। नियमानुसार, उनकी फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को क्लेम मिलना चाहिए था, लेकिन नहीं दिया गया। किसानों ने 6 मार्च को बहल अनाज मंडी में सभा कर मामले में कार्रवाई के लिए 17 मार्च तक का समय दिया था। लेकिन, न तो सरकार ने किसानों की सुनवाई की, न बैंक और बीमा कंपनियों ने।
धरने पर बैंक मैनेजर ओमबीर ने किसानों से कहा कि बैंक प्रशासन किसानों के साथ है। वे इस बारे में बैंक के उच्चाधिकारियों से बात कर उनको मंगलवार को जानकारी देंगे। धरने पर तहसीलदार रामपाल भी आए और उन्होंने कहा कि वे किसानों की बात को प्रशासन के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। धरने के संचालन के लिए गठित कमेटी में रवि आजाद, बलवंत खरखड़ी, सोमबीर महला, जययनारायण मोडासिया, रोहताश सुरपुरा, व बिजेन्द्र हरियावास, कोहरसिंह चैहड़ खुर्द को शामिल किया गया है। अध्यक्षता कोहर सिंह नंबरदार ने की। धरने को भाकियू दादरी से जगबीर घसोला, दादा गुरू कृष्ण फोगाट, डॉ. जगदेव, सोनू शर्मा, दरियासिंह, सुरेन्द्र गोपालवास ने संबोधित किया। धरने में जगबीर अलखपुरा, हवासिंह बड़दू, अशोक अमीरवास, भूप सिंह दलाल, राजकुमार कस्वा, दयानंद गरवा, महावीर सेरला, विश्वदीप, दिनेश मोरका, बलबीर गोकलपुरा, नरेश बिधनोई, जगदीश लाडावास, जयभगवान मंढोली कलां, अशोक मान सुधीवास, जयबीर पावड़िया, दिलीप नंबरदार, बलवान कटारिया आदि मौजूद रहे।