फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   16 गांवों में किसानों के अरमानों पर गिरे ओले, 25 फीसदी तक नुकसान की आशंका

16 गांवों में किसानों के अरमानों पर गिरे ओले, 25 फीसदी तक नुकसान की आशंका

Fri, 08 Feb 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
16 गांवों में किसानों के अरमानों पर गिरे ओले, 25 फीसदी तक नुकसान की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। दोपहर बाद आसमान से ओलावृष्टि के रूप में आफत बरसी और किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। जिले के करीब 16 गांवों में ओलावृष्टि की सूचना है। कई गांवों में बारिश हुई। ओलावृष्टि से सरसों की फसल में ज्यादा नुकसान है। वहीं जिन गांवों में सिर्फ बारिश हुई है वहां फसलों को फायदा है। कृषि विभाग अधिकारियों की माने तो अधिक ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। नुकसान करीब 25 फीसदी तक उन क्षेत्रों में है जहां ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। जहां हल्की ओलावृष्टि हुई है वहां नुकसान नहीं है। वहीं बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में अचानक बदलाव आया है और अधिकतम, न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। बुधवार दिनभर तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया मगर वीरवार सुबह मौसम पूरी तरह बदला नजर आया। सुबह साढ़े 10 बजे हलकी बूंदाबंादी शुरू हुई। दोपहर बाद करीब पौने चार बजे तेज बारिश के साथ अनेक गांवों में ओलावृष्टि हुई। सैय, खरक, केलंगा के अलावा तोशाम के आलमपुर आदि में ज्यादा ओलावृष्टि हुई।
इन गांवों में हुई ओलावृष्टि
भिवानी ब्लॉक के सैय, केलंगा, खरक, बामला, कैरू के गांव देवराला, कैरू, खापड़वास, डांगर, इंद्रीवाली, बिजलानाबास, सुंगरपुर, तोशाम केगांव संडवा, थिलौड़, आलमपुर, बिड़ौला आदि गांवों में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
भिवानी 02 एमएम
लोहारू बूंदाबांदी
तोशाम 04 एमएम
सिवानी बूंदाबांदी
बवानीखेड़ा बूंदाबांदी
मकान पर गिरी बिजली, लाखों के उपकरण जले, दीवारों में आई दरारें
- खेती कर घर में आया था किसान, दहशत में पूर परिवार
भिवानी। शाम करीब सवा पांच बजे हुई बारिश के दौरान मुंढाल गांव में किसान के मकान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में रखे सभी बिजली उपकरण जल गए वहीं दीवारों में भी दरारें आ गई। शाम करीब सवा पांच बजे बारिश के बीच मुंढाल वासी किसान बंसी के घर पर बिजली गिरी। बंसी ने बताया कि बच्चे ही घर पर थे। अचानक धमाका हुआ और घर में बिजली की सारी फिटिंग जल गई। फ्रिज, कूलर, टीवी, इनवर्टर, पंखे आदि बिजली उपकरण जल गए। दीवारों में भी दरारें आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ क्षेत्रों में ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। जहां ओलावृष्टि ज्यादा है वहां सरसों और गेहूं की फसल में नुकसान है मगर जहां मामूली ओलावृष्टि और बारिश हुई है वह फसलों के लिए अच्छी है। शुक्रवार को उनके पास रिपोर्ट आएगी कि किस क्षेत्र में ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। जिसके बाद किसानों को हुए नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
डा. प्रताप सिंह सभ्रवाल, उप निदेशक
कृषि विभाग

हल्की बूदांबांदी के साथ गिरे ओले, सरसों को नुकसान
कैरू। पश्चिमी विभोक्ष के कारण मौसम में बदलाव आया और दोपहर बाद कैरू एवं आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी व ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के कारण सरसों की फसल में नुकसान हुआ है, गेहूं की फसल के लिए यह बूंदाबांदी और हल्की ओलावृष्टि फायदे का सौदा बन सकती है। ढांगर, कैरू, इन्दीवाली, खापड़वास, देवराला, बिजलानाबास आदि गांव में ओलों की मार सरसों को झेलनी पड़ी।


गांव सुंगरपुर में गिरे ओले, फसलों को नुकसान
तोशाम। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों के सपने चकनाचूर हो गए हैं। ओलावृष्टि से किसानों की फसल खासी प्रभावित हुई और काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वीरवार को दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश व हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। तोशाम के संड़वा, थिलोड़, आलमपुर, बिडौला सहित कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। एडीओ सतेंद्र ओला ने बताया कि बारिश से हर फसल में फायदा है। ओलावृष्टि व अंधड़ से फसल को नुकसान है। तेज आंधी से सरसों की फसल में नुकसान है। क्योकि सरसों की फसल पकाई के नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed