फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला ने पूछताछ में खोले राज, तीन युवकों ने किया था रेप, दो ने की अश्लील हरकत

महिला ने पूछताछ में खोले राज, तीन युवकों ने किया था रेप, दो ने की अश्लील हरकत

Fri, 29 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पूछताछ में खोले राज, तीन युवकों ने किया था रेप, दो ने की अश्लील हरकत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। नौकरी का झांसा देकर भिवानी लाई गई यूपी की महिला की इज्जत का सौदा तीन हजार रुपये में तय हुआ था। पीड़िता के साथ तीन युवकों ने जहां रेप किया था वहीं दो ने अश्लील हरकत की थी। इस बात का खुलासा आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में किया है। आरोपी महिला ने कुछ अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ये है मामला
थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में यूपी के सहारनपुर की रहने वाली महिला ने बताया था कि एक महिला ने 20 जून को उस समय नौकरी का झांसा देकर भिवानी की एक महिला का नंबर दिया था जब वह शुगर के इलाज के लिए दिल्ली आई हुई थी। जब वह भिवानी महिला के घर पहुंची तो आरोपी महिला ने जबरन उसका रेप करवाया। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता का आरोप था कि महिला ने नौकरी का झांसा देकर युवक को बैंक मैनेजर बताया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था उसके साथ रेप करने वाले दो डॉक्टर थे।
विज्ञापन

आरोपी महिला और पीड़िता बता रही अलग-अलग कहानी
पुलिस को शिकायत देने वाली पीड़िता ने बताया कि दिल्ली में एक महिला ने उसे आरोपी महिला का नंबर देते हुए नौकरी की बात कही थी। वह अपने आप ऑटो से आरोपी महिला के घर पहुंची थी, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। वहीं, पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला ने बताया कि शिकायत देने वाली महिला को धनाना निवासी देवेंद्र उसके पास वेश्यावृत्ति के लिए छोड़कर गया था। उसकी मर्जी से ही सब कुछ हुआ था। पुलिस को दिए दोनों महिलाओं के बयान अलग-अलग कहानी बयां कर रहे हैं। अब आरोपी देवेंद्र की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला आठ साल से करवा रही वेश्यावृत्ति
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार की महिला ने बताया कि वह करीब आठ साल से अपने घर पर वेश्यातवृत्ति करवा रही है। उसका संपर्क धनाना निवासी देवेंद्र से है। देवेंद्र अलग-अलग राज्यों से महिला को उसके पास लेकर आता है। ग्राहक को जगह उपलब्ध करवाने व गलत काम करवाने के रुपये लेती थी। जो बाद में देवेंद्र व उसके बीच बंटवारा कर लिया जाता। इस बार भी देवेंद्र महिला को लेकर आया था। उसके बाद देवेंद्र आया और दोनों की कहासुनी हो गई। देवेंद्र ने आरोपी महिला से छह लाख रुपये मांगे थे और नहीं देने पर गैंगरेप का केस दर्ज करवाने की धमकी दी थी।
आठ साल तक पुलिस को नहीं लगी भनक
गैंगरेप मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला ने खुलासा किया है कि वह आठ साल से वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही है। अलग-अलग राज्यों की महिलाओं को भिवानी लाकर वह वेश्यावृत्ति का धंधा करवाती है। आठ साल से चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सूत्रों की मानें तो शहर में दो-तीन महिलाएं और भी हैं जो दूसरे राज्यों से महिलाओं को लाकर वेश्यावृत्ति का धंधा करवाती है।

इन आरोपियों के नाम आए सामने
थाना शहर प्रभारी जयसिंह ने बताया कि महिला ने पूछताछ में खुलासा किया है कि शांति नगर निवासी सौरभ शर्मा ने अपने साथी के साथ आया था और दुष्कर्म किया था। उसके अलावा मनोज लोहिया ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी सौरभ व मनोज लोहिया को गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ ने आरोपी पवन जांगड़ा का नाम बताया है जो दुष्कर्म करने में शामिल है। पुलिस मामले में आरोपी पवन जांगड़ा, देवेंद्र धनाना को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला है जिसे ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed