{"_id":"5b295d8c4f1c1b6a4d8b7785","slug":"71529437580-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 महीने पहले ठीक करने के लिए मिस्त्री के पास छोड़ी थी गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 महीने पहले ठीक करने के लिए मिस्त्री के पास छोड़ी थी गाड़ी
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। ऑटो मार्केट में मिस्त्री के पास खड़ी गाड़ी के उधार का पिछला बकाया मांगने पर युवक ने गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान युवक भी झुलस गया। उसके साथियों ने आग बुझाकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मिस्त्री ने इसकी शिकायत अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी है। पुलिस युवक के बयान लेने पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे अनफिट बताया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार ऑटो मार्केट में मिस्त्री मनोज ने यादव मोटर मैकेनिक नाम से दुकान कर रखी है। मनोज ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाला संदेश नाम का युवक उसके पास अपनी गाड़ी ठीक करवाकर ले गया था। मेरे 35 हजार रुपये उसने नहीं दिए और दो महीने पहले वह वहां पर एक और गाड़ी ठीक करवाने के लिए खड़ी करके चला गया। मंगलवार को वह अपने दो साथियों के साथ आया और गाड़ी ठीक करने के लिए कहा। जब मैने उधार के रुपये मांगे तो मेरे साथ हाथापाई करने लगा। उसके बाद पेट्रोल लेकर आया और गाड़ी पर डालकर आग लगा दी। इस दौरान पेट्रोल उस पर भी गिर गया और वह भी आग की चपेट में आ गया। उसके साथ आए युवकों ने उसे बचाया और सिविल अस्पताल में लेकर गए। उसने बताया कि उसने मामले की शिकायत अनाज मंडी पुलिस चौकी में दे दी है।
गाड़ी के नहीं मिले कागजात
अनाजमंडी चौकी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि मिस्त्री मनोज ने मामले की शिकायत दी है। गाड़ी व खुद को आग लगाने वाले युवक संदेश के साथ आए युवक की गाड़ी के कागजात नहीं मिलने पर उसे इंपाउंड कर दिया है। संदेश झुलस गया है जिसे डॉक्टरों ने अनफिट बताया है। ठीक होने के बाद उसके बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पाया आग पर काबू
गाड़ी को आग लगाने पर मिस्त्री मनोज ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।