फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Mon, 28 May 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
खरक कलां गांव में पेट्रोल पंप पर कार्यरत दो सेल्समैन को पिस्तौल दिखा 14 हजार एक सौ रुपये छीनकर चार बदमाश फरार हो गया। लुटेरों ने चेहरों को पकड़े से ढंक रखा था। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। बदमाश पिस्तौल दिखाकर कारिंदों से रुपये छीनते तो नजर आ रहे हैं मगर कपड़े से मुंह ढंका होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। खरक चौकी से बमुश्किल दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित कलकल फिलिंग स्टेशन को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया और यहां कार्यरत दोनों सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर दोनों से नकदी छीन ले गए। सूचना पर खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र में नाकेबंदी भी की गई मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन बामला प्रथम वासी राजबीर ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे वह और बामला द्वितीय वासी नवीन ही पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। वह दोनों सेल्समैन हैं, रात को भिवानी की ओर से बाइक पर चार युवक आए। चारों ने कपड़े से अपना मुंह ढंक रखा था। उनमें से तीन युवक बाइक से उतरे और एक ने बाइक स्टार्ट रखी। उतरते ही एक युवक ने उसकी छाती पर पिस्तौल लगा दी और शर्ट की जेब और पैंट की दाहिनी जेब से रुपये निकाल लिए। उसके पास 5875 रुपये थे। एक अन्य युवक ने नवीन को पिस्तौल दिखाकर उससे 8225 रुपये छीन लिए। बदमाश उसका मोबाइल भी छीन ले गए और खरक गांव की ओर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पेट्रोल पंप मालिक सुकरमपाल और पुलिस को दी। पेट्रोल पंप मालिक सुकरमपाल नौ बजे ही घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नंबर की थी बाइक
लुटेरे प्लेटिना बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बाइक के आगे और पीछे नंबर नहीं था। युवकों ने अपना भी चेहरा ढंक रखा था ताकि पहचान न हो सके। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई। पुलिस भी सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है मगर युवकों की पहचान नहीं हो पा रही है। देखने से लगता है कि चारों जवान युवक हैं, जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। कयास लगाए जा रहे है कि आरोपी युवक आसपास के क्षेत्र के ही हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
वर्जन:::
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल दिखा रुपये छिनने की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। जांच की जा रही है।
-श्रीभगवान, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed