फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   राजस्थान कांस्टेबलल भर्ती मामला.........

राजस्थान कांस्टेबलल भर्ती मामला.........

Sat, 17 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान कांस्टेबलल भर्ती मामला.........
राजस्थान पुलिस ने मुंढाल में मारा छापा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राजस्थान में कांस्टेबल भर्ती की ऑनलाइन हुई परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को रिमोट एक्सेस के माध्यम से हैक कर पेपर कराए जाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने वीरवार रात को कस्बा मुंढाल में दबिश दी। भिवानी सदर पुलिस व राजस्थान पुलिस की संयुक्त छापा मारकर उसके मकान व स्कूल में तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। राजस्थान पुलिस को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। जयपुर के हरमाड़ा स्थित डॉल्फिन किड्स इंटरनेशनल स्कूल में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कम्प्यूटर सिस्टम को रिमोट से एक्सेस कर हैक कर लिया गया था। यह परीक्षा भिवानी में बैठक कर रिमोट से करवाई गई। इस मामले में वीरवार देर रात को राजस्थान पुलिस भिवानी के सदर पुलिस थाने पहुंची। वहां से सदर थाना प्रभारी जयसिंह के साथ संयुक्त रूप से आरोपी प्रमोद फौगाट की तलाश में मुंढाल स्थित उसके घर पर छापा मारा, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस ने घर वालों से भी पूछताछ की, लेकिन वह भी प्रमोद का कोई सुराग नहीं बता पाए। राजस्थान पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा।
--
राजस्थान पुलिस प्रमोद फौगाट की तलाश में भिवानी आई थी, लेकिन वह यहां नहीं मिला। सदर थाना पुलिस व राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से उसकी तलाश की।
जयसिंह, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed