फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बाइक सवार मां-बेटे को प्राइवेट बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत

बाइक सवार मां-बेटे को प्राइवेट बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Sat, 09 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार मां-बेटे को प्राइवेट बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल। बहल- लोहारू मार्ग पर चैहड़ खुर्द गांव के समीप एक निजी बस चालक ने बाइक सवार मां, बेटे को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय आगे चल रही फॉर्च्युनर गाड़ी से बाइक टकराकर सड़क पर जा गिरी। उसी वक्त बहल साइड से आ रही निजी बस मां, बेटे को कुचलती हुई निकल गई। सूचना मिलते ही चैहड़ कलां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को लोहारू में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से चालक बस समेत फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दमकौरा निवासी अनिल (20) मां सुनीता (40) को करीब दस बजे बहल से दवाई दिलाने के लिए घर से चला था। चैहड़ खुर्द गांव के समीप उनके आगे चल रही फॉर्च्युनर गाड़ी से अचानक बाइक टकराकर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान बहल की तरफ से आ रही एक निजी बस सड़क पर गिरे मां, बेटे को कुचलती हुई निकल गई। बस के नीचे आने से मां, बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस राजस्थान के दूधवा गांव से बहल होकर ढिगावा जा रही थी जबकि बाइक सवार दमकौरा से बहल की ओर आ रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी जुटाई। उधर, दमकौरा गांव में दुर्घटना का पता चलते ही मातम छा गया। अनिल बारहवीं कक्षा का छात्र था। घर में दो लोगों की मौत के बाद अनिल के पिता शेरसिंह तथा बड़ी बहन सदमे में है। जांच अधिकारी ने बताया कि बस चालक की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed