{"_id":"5bf067d7bdec226970458414","slug":"61542481879-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा विवाद के निपटान के नाम पर 5.60 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा विवाद के निपटान के नाम पर 5.60 लाख की धोखाधड़ी
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। बीमा कंपनी का विवाद निपटाने के नाम पर एक युवक से पांच लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में छोटूराम कॉलोनी वासी दलजीत सिंह ने बताया कि वह एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के तहत अपना बीमा स्टेट बैक ऑफ इंडिया घंटाघर की शाखा में करवाया था। बीमा कंपनी से मतभेद होने पर बीमा लोकायुक्त को शिकायत दी। शिकायत के बाद लाइफ सोलूसन कंपनी इंदिरा नगर लखनऊ से फोन आया । कहा कि मतभेद सुलझाने के लिए आपको उनके खाते में पांच लाख 60 हजार रुपये जमा कराने होंगे। आपको बीमा की राशि व अग्रिम भुगतान के रूप में भुगतान किए गए पांच लाख 60 हजार रुपये ब्याज समेत भुगतान कर दिए जाएंगे। जिसके बाद उसने अकाउंट नंबर 2199111100001413 आंध्रा बैक, ब्रांच इंदिरा नगर लखनऊ में एक लाख व दूसरे अकाउंट नंबर 84871010003713 सिंडी कैट बैक, इंदिरा नगर लखनऊ के खाते मं चार लाख 60 हजार रुपये जमा करवाए। अब उसके कंपनी को भुगतान के लिए बार-बार फोन किए मगर कोई जवाब नहीं दे रहे है। अब फोन उठाने भी बंद कर दिए है। बीटीएम चौकी पुलिस ने शिकायत पर लाइफ सोलूसन कंपनी इंदिरा नगर लखनऊ के खिलाफ केस दर्ज किया है।