फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   निर्ममता से किए महिला और दो बच्चों के टुकड़े, शवों के सिर तलाशने में जुटी पुलिस, बिना सिर पहचान बना चुनौती

निर्ममता से किए महिला और दो बच्चों के टुकड़े, शवों के सिर तलाशने में जुटी पुलिस, बिना सिर पहचान बना चुनौती

Sat, 29 Dec 2018 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
निर्ममता से किए महिला और दो बच्चों के टुकड़े, शवों के सिर तलाशने में जुटी पुलिस, बिना सिर पहचान बना चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। खरक गांव के पास ड्रम में मिले तीन शवों के टुकड़े-टुकड़े करने में आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर रखी हैं। डेढ़ से दो साल के बच्चे की तो कलाई तक के हाथ मिले हैं जबकि महिला के शव के भी छोटे-छोटे टुकड़े कर रखे हैं। पुलिस अब तक इन शवों के सिर तलाशने में जुटी है। बिना सिर के मृतकों की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के गांवों में संपर्क करने के अलावा डीएसपी, सीआईए इंचार्ज, पुलिस कंट्रोल के नंबर भी जारी किए हैं, ताकि महिला और दो लापता बच्चों की सूचना मिल सके। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
खरक गांव में नेशनल हाईवे के किनारे प्लास्टिक ड्रम में तीन शव टुकड़ों में मिले हैं। एक शव करीब 25 वर्षीय महिला की है जबकि एक शव करीब 10 वर्षीय बच्ची का है। तीसरा शव करीब दो वर्षीय बच्चे का है, जिसके सिर्फ कलाई तक के हाथ मिले है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा लड़का है या लड़की। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। 10 वर्षीय बच्ची के शरीर पर भी तेजधार हथियार से असंख्य वार कर हत्या की गई थी। इस निर्मम हत्याकांड के बाद शवों की पहचान करना बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शवों के सिर तलाश करती रही। ड्रम में खून नहीं था, इससे स्पष्ट था कि हत्या शव ड्रम में डालने से काफी पहले की गई है और शव खुर्द-बुर्द करने के लिए ड्रम में डालकर यहां फेंका गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह की किरण के साथ ही तीन जिंदगियों का गुमनामी के साथ अंत हर किसी के लिए पहेली बना हुआ था। वहीं जिन हाथों ने सैकड़ों शवों का पोस्टमार्टम किया, इन लाशों के टुकड़े देखकर उनका भी कलेजा कांप उठा। पोस्टमार्टम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी इस दिल दहला देने वाले ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर से सन्न रह गए और टुकड़ों को साफ करते समय उनके हाथ भी कांपने लगे। क्राइम सीन के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी हत्यारे की क्रूरता देखकर दंग रह गए। हत्या इस कद्र की गई कि महिला की लाश के टुकड़ों में ही एक मासूम बच्चे के मास के टुकड़े भी अलग ढूंढ पाना एक्सपर्ट टीम के अधिकारियों को मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक एक्सपर्ट ने डेढ़ घंटे किया मुआयना
करीबन डेढ़ घंटे तक फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट सरोज व रामकृष्ण ने शवों के टुकड़ों का अलग-अलग मुआयना किया। अलग-अलग अंगों के फोटो भी खिंचे और ड्रम के अंदर से मासूम बच्चों के कपड़े व महिला की चप्पल एवं जूतों का भी बारीकी से मुआयना किया। महिला के हाथ एवं पांव धड़ से अलग किए थे, जबकि धड़ को भी पूरी तरह से चीर दिया गया था। एक्सपर्ट टीम ने बताया कि हत्या निर्मम तरीके से की गई हैं, ताकि शवों को भी कोई पहचान ना सके। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी शव गृह पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने तीनों शवों के हाथों से फिंगर प्रिंट लिए। इन फिंगर प्रिंट के आधार पर भी उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।

ड्रम पर लिखा हुआ था गुजरात
जिस ड्रम में शव मिले है, वे भवन निर्माण कार्यों या ईंट-भट्ठों पर प्रयोग होते है। नेशनल हाइवे पर निर्माण कार्य चल रहा है और यह ठेका भी गुजरात की कंपनी के पास है। इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ये प्रवासी लेबर परिवार के सदस्य तो नहीं।


इन नंबरों पर दे सूचना
पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए नंबर जारी किए है। जिस किसी के आसपास एक महिला व दो बच्चे लापता है, वे पुलिस को सूचित करें। उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
सीआईए इंचार्ज 8814011408
एसएचओ सदर थाना 8814011412
पुलिस कंट्रोल रूम 8814011461
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed