फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   क्राइम फाइल 2

क्राइम फाइल 2

Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
क्राइम फाइल 2

विज्ञापन
भिवानी। सीआईए टीम ने अलग-अलग जगहों से दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए में तैनात एसआई सतबीर ने सांगा रोड से सांगा वासी रामेहर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए। वहीं, सीआईए में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार ने टीम के साथ बामला से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान बामला-दो वासी बसंता के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार किए दो उद्घोषित अपराधी
भिवानी। जिला पुलिस ने दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर में तैनात मुख्य सिपाही जसवंत ने उद्घोषित अपराधी खेदड़ वासी विकास उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना सिविल लाइन में तैनात जय भगवान ने उद्घोषित अपराधी दिनोद वासी आशीष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर ट्रक चालक से नकदी छीनने के दो आरोपी काबू
भिवानी। सीआईए टीम ने मई में ट्रक चालक से नकदी और मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 मई को बामला के पास बाइक सवार युवकों ने एक ट्रक चालक से गन प्वाइंट पर 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया था। मामले में एसपी गंगाराम पूनिया ने सीआईए को फाइल भेजकर जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। सीआईए की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बामला- दो निवासी कबीर और रवि को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed