{"_id":"5ca90009bdec22764d26f9ed","slug":"41554579465-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रेप केस की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहल। हरियावास निवासी युवक को ब्लैकमेल कर करीब पौने चार लाख रुपये ऐंठने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को शनिवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत में हरियावास निवासी युवक ने बताया था कि वह 23 जनवरी को बाइक से किसी काम से लोहारू रोड पर जा रहा था तो महिला कॉलेज के पास एक महिला ने उसे रूकवाकर उससे लिफ्ट मांगी तो उसने उसे बैठा लिया। जब वे थोड़ी ही दूर चले तो पिछे से एक बोलेरो गाड़ी में सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को रूकवा लिया। उसे व महिला को बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया तथा उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर किसी अज्ञात जगह में बने कमरे में ले गए। वहां पर आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उसकी जेब में रखे 23500 रुपये छीन लिए। वह किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर निकल आया। आरोपियों ने उससे उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उक्त महिला ने उसके नंबर पर कॉल की तथा उससे एक लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। उसने डर के मारे जुई में बताई गई जगह पर पैसे दे दिए। इसके बाद भी आरोपी उसे डरा धमकाकर पैसे वसूलते रहे। आरोपियों ने उससे करीब तीन लाख 75 हजार व कुछ खाली चैक ले लिए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लोहारू अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।