{"_id":"5c3e3545bdec22738a47342f","slug":"41547580741-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए एक साल की बेटी सहित महिला को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए एक साल की बेटी सहित महिला को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए एक साल की बेटी सहित महिला को मारपीट कर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी रचाने वाली विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने एक साल की बच्ची सहित घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में खरकखुर्द निवासी 23 वर्षीय पूजा ने बताया कि उसकी पहली शादी सुधीवास के सत्यप्रकाश के साथ हुई थी। जिसकी कुछ अर्से बाद बिजली का करंट लगने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी दूसरी शादी 13 जुलाई 2016 को ढिगाना जींद निवासी सोहनलाल के साथ करवा दी। 29 जनवरी 2018 को उसने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन दहेज की मांग के चलते उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि 25 जुलाई 2017 को उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई और एक कमरे में बंद कर दिया। बंधक बनाकर उसे भूखा रखा गया। इसके बाद आरोपियों ने 3 जून 2018 को उसे मारपीट कर उसकी मासूम बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पंचायतें हुई, मगर दहेज की मांग के चलते उसके ससुराल वालों ने उसे घर के अंदर नहीं घुसने दिया। पुलिस ने पूजा की शिकायत पर उसके पति सोहनलाल, सास गुडडी व ननंद रेनू के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।