फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चोरी के बाद लगवाए सीसीटीवी कैमरे, चोर ने एक कैमरा तोड़ा

चोरी के बाद लगवाए सीसीटीवी कैमरे, चोर ने एक कैमरा तोड़ा

Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद लगवाए सीसीटीवी कैमरे, चोर ने एक कैमरा तोड़ा

विज्ञापन
भिवानी। 10 नवंबर को जैन चौक में पुराना पटवारखाना के सामने वाली गली में चोरों ने उत्पात मचाते हुए तीन घरों में चोरी की। चोरी की वारदात से परेशान गली वासियों ने रुपये एकत्रित कर आठ सीसीटीवी कैमरे लगवाए। अब चोर ने एक सीसीटीवी कैमरा ही तोड़ दिया है। चोर करीब दो घंटे कॉलोनी में हथियार लिए घूमता रहा। कॉलोनी वासियों ने सुबह फुटेज में देखा तो सब हैरान रह गए। इसकी सूचना जैन चौक चौकी पुलिस को दी गई है।
उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर की रात को चोरों ने जैन चौक क्षेत्र में पुराना पटवारखाना के सामने वाली गली में तीन घरों के नौ ताले तोड़ लाखों की नकदी ओर आभूषण चोरी कर लिए थे। चोरों ने एडीजे के स्टेनो के मकान से करीब सवा लाख की चोरी की थी। इसी तरह किराये पर रहने वाले दो और परिवारों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन

चोरी की इस वारदात के बाद गली के सभी लोगों ने बैठक कर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया। निर्णय के तहत करीब 50 हजार रुपये एकत्रित कर आठ सीसीटीवी खरीदे गए। जिन्हें गली में अलग-अलग प्वाइंट पर लगाया गया है। बुधवार की रात चोर 01:57 पर कॉलोनी में आया। सफेद शॉल ओढ़े हुए चोर लोहे की रॉड लिए थे। रात करीब 03:43 पर चोर नवीन नामक गली वासी के घर बाहर पहुंचा और यहां लगा कैमरा अपनी रॉड से तोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी में दी शिकायत, पुलिस ने नहीं की अब तक कोई कार्रवाई
गली वासी मनोज, कृष्ण, सुमन, नवीन, अजय, गोविंद, मुकेश आदि ने बताया कि सीसीटीवी में चोर साफ नजर आ रहा है। वह सीसीटीवी तोड़ता भी नजर आ रहा है। उन्हें अगले ही दिन इसकी शिकायत जैन चौक चौकी में दी थी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने गली में आकर जांच करने और फुटेज लेने की बात कही थी मगर अब तक कोई नहीं आया।
वर्जन:::
गली वासी एकत्रित होकर आए थे। उनकी रपट लिख ली है। फुटेज नहीं देखी है। वह स्वयं शनिवार को जाकर फुटेज देखेंगे। जिसके बाद आगामी कार्रर्वा की जाएगी।
गोपालदास, इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed