{"_id":"5bbfa14abdec22501e3ea891","slug":"41539285322-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आगे आए लावारिस पशु से टकराकर ऑटो पलटा, एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक आगे आए लावारिस पशु से टकराकर ऑटो पलटा, एक युवक की मौत, तीन घायल
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक रोड पर अचानक लावारिस पशु आगे आने से एक ऑटो उससे टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार राणीला वासी एक युवक की सिर में चोट लगनेे से मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन अन्य घायल हो गए। हादसा बुधवार रात हुन्नामल प्याऊ के पास हुआ। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक गांव राणीला वासी अनिल कुमार ऑटो चलाता है। चालक अनिल के मुताबिक बुधवार देर रात पांच सवारियों को लेकर दादरी गेट मार्ग खराब होने के चलते रोहतक रोड से कोंट मार्ग होते हुए जा रहा था। हुन्नामल प्याऊ के पास अचानक लावारिस पशु ऑटो से आकर टकरा गया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। चीखपुकार सुनकर आस पास ले लोगों ने ऑटो में दबे घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल राणीला वासी करीब 35 वर्षीय संदीप को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में राणीला वासी ऑटो चालक अनिल कुमार, सांजरवास वासी पवन कुमार को भी चोट आई है। जिनका इमरजेंसी में उपचार करवाया गया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
दो परिवारों की थी मृतक के कांधे पर जिम्मेदारी
मृतक संदीप परिवार में इकलौता कमाने वाला था। वह तबला बजाने वाली एक टोली का सदस्य था और मजदूरी कर परिवार चलाता था। एक साल पहले शादी हुई। संदीप अपने परिवार के साथ अपने बडे़ का परिवार का खर्च भी उठाता है। बड़ा भाई अशक्त है। उसके चार बच्चे हैं। भाई दोनों परिवारों की जिम्मेदारी संदीप के कंधों पर थी। मगर लावारिस पशुओं के साथ हुए ऑटों के हादसे ने परिवार से यह सहारा भी छीन लिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
लावारिस पशुओं ने ली आठवीं जान
अब तक भिवानी में लावारिस पशु आठ लोगों की जान ले चुके है। राणीला वासी संदीप की मौत से पहले दादरी गेट पर स्कूल प्राचार्य, पुराना बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग, सेवा नगर में एक महिला, चांग गांव में एक बुजुर्ग महिला अपनी जान गवां चुकी है। जबकि पिछले सप्ताह ही लावारिस पशुओं की टक्कर से सेक्टर 13 में घायल हुए सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यवान पीजीआई में गंभीर हालत में है। रात के समय हुन्नामल प्याऊ के पास करीब 50-60 लावारिस पशु सड़क के बीच बैठ जाते है। नेशनल हाइवे होने और यहां स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नहीं होने के चलते ये नजर नहीं आते। जिस कारण अक्सर हादसों का कारण बनते है।