फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गांव दिनोद में दो गुटों के बीच चले लाठी-डंडे दंपति सहित चार व्यक्ति घायल

गांव दिनोद में दो गुटों के बीच चले लाठी-डंडे दंपति सहित चार व्यक्ति घायल

Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गांव दिनोद में दो गुटों के बीच चले लाठी-डंडे दंपति सहित चार व्यक्ति घायल
गांव दिनोद में दो गुटों के बीच चले लाठी-डंडे, दंपति सहित चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गांव दिनोद में शराब पीकर घर के बाहर गाली-ग्लोच किए जाने को लेकर दो गुटों के बीच मंगलवार रात को जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ही गुटों के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया व जमकर पथराव किया। इस दौरान एक पक्ष से एक दंपति को गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे गुट के दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना प्रभारी श्री भगवान ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव दिनोद निवासी संतोष ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव का ही अमर सिंह नामक व्यक्ति उनके घर के बाहर खड़ा होकर शराब के नशे में गाली-गलोच कर रहा था। उसने इस बात का विरोध किया तो उसके परिवार के सदस्यों को ले आया। उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसे लेकर दोनों ही गुटों के लोग लाठी-डंडे निकाल लाए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां भांजी, जिस में एक पक्ष की संतोष, उसके पति अशोक कुमार व दूसरे पक्ष के अमरर सिंह व अमित घायल हो गए। गांव दिनोद में पथराव की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी श्री भगवान वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत किया। थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिये है। पुलिस द्वारा बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed