{"_id":"5aba9abf4f1c1be93f8b539f","slug":"41522178751-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आया आरोपी फरार, अदालत ने किया पीओ घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर आया आरोपी फरार, अदालत ने किया पीओ घोषित
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानत पर आया आरोपी फरार, अदालत ने किया पीओ घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा।
अदालत ने गांव निजामपुर निवासी एक व्यक्ति को पीओ घोषित किया है। स्थानीय पुलिस ने अदालत के आदेश पर सोनीपत जिले के गांव निजामपुर निवासी रामेहर उर्फ डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रामेहर के खिलाफ वर्ष 1983 में गांव सिवाड़ा में हुई एक लूट का मामला दर्ज हुआ था। बाद में अदालत द्वारा इस मामले में आरोपी को दोषी ठहराया और करीब 10 वर्ष की सजा भी सुनाई गई। आरोपी जेल में रहकर सजा भुगत रहा था। इस दौरान वह जमानत पर बाहर आया, इसके बाद वह वापस नहीं गया और न ही अदालत में पेश हुआ। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिला अदालत ने रामेहर को पीओ घोषित किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।