फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने निगला जहर

ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने निगला जहर

Tue, 16 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने निगला जहर
ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने निगला जहर, गंभीर
विज्ञापन

तोशाम। लेघा भानान निवासी एक युवक ने सुसराल पक्ष से तंग आकर जहर निगल लिया। युवक हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लेघा भानान निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मार्च 2017 में हांसी निवासी अनुरानी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से सुसराल पक्ष परिवार से अलग होने का दबाव बनाने लगे। सुसराल पक्ष की बात नहीं मानने पर सुसराल पक्ष के लोग परिवार व मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही दहेज का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी जाने लगी। अनिल ने बताया कि सुसराल पक्ष के लोगों के दबाव में आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस ने अनिल की पत्नी अनुरानी, ससुर सुरेंद्र, सास कृष्णा, विपिन के खिलाफ भादसं की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि अनिल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed