{"_id":"5cd472aabdec22075f577c20","slug":"31557426858-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार बुजुर्ग को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार बुजुर्ग को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग स्थित गांव नौरंगाबाद के समीप बुधवार देर शाम सवा सात बजे बोलेरो गाड़ी की सीधी टक्कर लगने से स्कूटी सवार बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। स्कूटी में लिफ्ट लेकर बैठा एक ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भागते समय बोलेरो गाड़ी का भी टायर फट गया, जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भिवानी के विकास नगर निवासी 63 वर्षीय हंसराज महता की गांव बामला में कपड़े की दुकान हैं। जबकि उनके बेटे राहुल की सराय चौपटा में कपड़े की दुकान है। हंसराज बुधवार शाम सवा सात बजे गांव बामला से कपड़े की दुकान से स्कूटी से घर लौट रहा थे। गांव बामला का ही नरेश भी लिफ्ट लेकर भिवानी आने के लिए स्कूटी में बैठ गया था। नौरंगाबाद के पास बोलेरो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार हंसराज व नरेश बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं बोलेरो चालक ने भागने का प्रयास किया तो थोड़ी दूर जाते ही उसकी गाड़ी का टायर भी फट गया, जिसके बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हंसराज और नरेश को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हंसराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल नरेश का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। मृतक हंसराज के दो बेटी व एक बेटा है। सदर पुलिस ने मृतक के बेटे राहुल के बयान दर्ज कर बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया वहीं शव का वीरवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।