फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शिक्षक ने छात्रा को धमकाया तो भाई ने की शिक्षक से मारपीट, शिक्षक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

शिक्षक ने छात्रा को धमकाया तो भाई ने की शिक्षक से मारपीट, शिक्षक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Wed, 10 Apr 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रा को धमकाया तो भाई ने की शिक्षक से मारपीट, शिक्षक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। शिक्षक ने छात्रा को धमकाया तो छात्रा के भाइयों ने शिक्षक की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से आहत शिक्षक ने जहर खा लिया। हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शिक्षक के पिता की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बलियाली वासी भीम सिंह ने बताया कि उसका दो लड़के हैं। उसका छोटा लड़का करीब 27 वर्षीय नरेश भिवानी के शांति नगर में बच्चों के साथ रहता था। वह तोशाम के एक निजी स्कूल में शिक्षक था। गत एक अप्रैल को उसकी भिवानी शहर के ही एक स्कूल में नौकरी लग गई। सात अप्रैल को वह अपने बच्चों के साथ गांव बलियाली आया हुआ था। करीब 11 बजे उसके पास फोन आया और वह भिवानी चला गया। शाम करीब चार-पांच बजे नरेश वापस आया तो उसके कपड़े फटे थे और शरीर पर चोट के निशान थे। उसके चेहरे पर मारपीट के निशान थे। नरेश ने उसे बताया कि उसने तोशाम स्कूल में पढ़ाने के दौरान एक छात्रा को पढ़ाई के लिए धमकाया था। उसके भाई ने फोन कर उसे भिवानी के देवनगर स्थित बीडी गुप्ता पार्क बुलाया। जहां उसके साथ मारपीट की और कहा कि उसकी बहन को क्यों धमकाया। उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहां मौजूद उसके दोस्तों ने उसे छुड़वाया। भीम सिंह ने बताया कि उन सभी के डर से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन

फिर उसे उपचार के लिए भिवानी शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गए। रात करीब दो बजे उपचार के दौरान नरेश ने दम तोड़ दिया। नरेश के साथ तीन लड़कों ने मारपीट की है और उसी कारण उसने जहरीला पदार्थ निगला है। पुलिस ने शव का हिसार में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां, दो बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
नरेश पिछले पांच साल से तोशाम के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वह एमएससी बीएड, एचटेट पास था। एक अप्रैल को ही उनकी ज्वाइनिंग शहर के एक ट्रस्ट के तहत चलने वाले नामी स्कूल में हुई थी। जिस कारण वह और उसके परिवार के सदस्य खुश थे। मगर अचानक नरेश की इस तरह मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गई। वहीं 27 वर्षीय नरेश के दो बच्चे हैं। जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।


मृतक की फोन कॉल डिटेल निकलवाई गई है। जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अभी तो मृतक के पिता की शिकायत पर किसी छात्रा को धमकाने पर उसके भाइयों द्वारा मारपीट करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसएचओ, बवानीखेड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed