{"_id":"5b392bb94f1c1b12658b4972","slug":"31530473401-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ किया केस दर्ज
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव कितलाना में चोरी करना चोरों को महंगा पड़ गया। जब चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे तो महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया जिसके चलते चोर अपनी पीअकप गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार कितलाना निवासी सरिता ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली रहती है। रविवार रात को वह अपने घर जेठ की लड़की के साथ सो रही थी। रात करीब पौने तीन बजे शोर सुनकर उसकी आंख खुली तो देखा कि घर में तीन-चार लड़के चोरी करने के लिए घुसे हुए हैं। उसने शोर मचाया तो पड़ोस में सो रहा उसका ससुर भी आ गया। इसके चलते आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उसे एक युवक को पहचान लिया। आरोपी गौरीपुर निवासी जसविंद्र उर्फ जस्सी था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।