{"_id":"62683a1345c3240acf19379a","slug":"25-copycats-caught-in-haryana-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: सीनियर सेकेंडरी की विभिन्न विषयों की हुई परीक्षा, 25 नकलची पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: सीनियर सेकेंडरी की विभिन्न विषयों की हुई परीक्षा, 25 नकलची पकड़े
Tue, 26 Apr 2022 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:59 PM IST
सार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में 25 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की विभिन्न विषयों की परीक्षा में 25 नकलची पकड़े गए। वहीं, 21 अप्रैल को पेपर आउट करने के मामले में पुलिस ने सोनीपत के डीसी जैन माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राकेश जैन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मंगलवार को हुई सीनियर सेकेंडरी के विभिन्न विषयों की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 706 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 36695 परीक्षार्थी पहुंचे। बोर्ड चेयरमैन ने प्रो. जगबीर सिंह और बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने जींद में तीन नकलची पकड़े। संयुक्त सचिव ने सोनीपत में दो नकलची पकड़े। अन्य उड़नदस्तों ने 20 नकलची पकड़े।
विज्ञापन
पेपर आउट करने के मामले में केंद्र अधीक्षक गिरफ्तार
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने 21 अप्रैल को सीनियर सेकेंडरी राजनीति विज्ञान की परीक्षा में सोनीपत के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र डीसी जैन वमावि, सोनीपत-47 (बी-1) पर प्राचार्य कक्ष में एक अध्यापिका निशा कौशिक मोबाइल फोन सहित पकड़ी गई थीं।
विज्ञापन
मोबाइल में पेपर मिला था। परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने पर पाया गया कि प्रमुख केंद्र अधीक्षक, स्कूल संचालक व स्टाफ को पेपर आउट कर रहे थे, जिस पर केस दर्ज कराया गया था। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रमुख केंद्र अधीक्षक (स्कूल प्राचार्य) राकेश जैन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अध्यापिका निशा कौशिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा संबंधित विद्यालय की संबद्धता रद्द करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने हेतु आदेश दिए गए हैं।