फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बेटे के आफिस में घुसकर पिता पर किया पड़ोसी दुकानदार ने हमला, केस दर्ज

बेटे के आफिस में घुसकर पिता पर किया पड़ोसी दुकानदार ने हमला, केस दर्ज

Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
बेटे के आफिस में घुसकर पिता पर किया पड़ोसी दुकानदार ने हमला, केस दर्ज
भिवानी। शहर के हांसी गेट क्षेत्र में एक दुकान के अंदर घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने के मामले में सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मानान पाना निवासी 58 वर्षीय सुरेश कुमार गर्ग ने बताया कि उसके लड़के राकेश गर्ग का हांसी गेट पर अकाउंट का आफिस हैं, जिसके अंदर वो बैठता है। गत 23 अप्रैल की सुबह 11 बजे जब वह आफिस के अंदर धुप बत्ती कर रहा था तो इसी दौरान पास में ही कबाड़ी की दुकान संचालक उसके बेटे के आफिस के अंदर घुसकर उस पर लात-घूंसे बरसाने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा लिया और उस पर जमकर लात-घूंसे बरसाए और उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर वह वहां से भाग गया। उसके तीन दांत भी टूट गए और उसे गंभीर चोटें आई। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed