फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला के बैंक खाते से उड़ाए एक लाख 40 हजार

महिला के बैंक खाते से उड़ाए एक लाख 40 हजार

Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला के बैंक खाते से उड़ाए एक लाख 40 हजार
भिवानी। बैंक खाते से एटीएम के जरिए एक लाख 40 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाले जाने का मामला सामने आया है। सिवानी पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर सात निवासी सीता रानी ने बताया कि उसका एसबीआई में बैंक खाता है। उसके खाते में रजिस्टर्ड फोन पर मैसेज आया कि उसके खाते से एक लाख 40 हजार रुपये की नगदी निकल गई। यह मैसेज देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने बैंक पहुंचकर मामले की पड़ताल की तो पता चला कि एटीएम के जरिए किसी ने धोखाधड़ी से उसके खाते से ये नकदी निकाली है, जबकि दो बार अन्य खातों में राशि का ट्रांजेक्शन भी किया गया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मई को उसके फर्जी एटीएम का इस्तेमाल कर राशि निकाली गई। जबकि उसका एटीएम उसके पास ही था। उसके खाते से एक बार में 20 हजार व दूसरी बार में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए और 80 हजार रुपये एटीएम से निकाले गए। इस मामले में सिवानी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed