फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ऑपरेशन सबअर्बन सब डिवीजन नंबर 2 के एसडीओ की गाड़ी में लगी आग

ऑपरेशन सबअर्बन सब डिवीजन नंबर 2 के एसडीओ की गाड़ी में लगी आग

Wed, 16 Jan 2019 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन सबअर्बन सब डिवीजन नंबर 2 के एसडीओ की गाड़ी में लगी आग
बिजली निगम के एसडीओ की गाड़ी में लगी आग, हादसा बचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बीटीएम चौक के समीप दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑपरेशन सब अर्बन सब डिवीजन नंबर 2 के एसडीओ की गाड़ी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग लग गई। हादसे के समय जेई व अन्य कर्मचारी साइट पर जाने से पहले बिजली का सामान रख रहे थे। गाड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

गांव झरवाई निवासी गाड़ी चालक रामबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2004 से उसने निगम में अनुबंध आधार पर अपनी गाड़ी लगा रखी है। जिस सूमो गाड़ी के अंदर आग लगी उस गाड़ी को 2013 से काम पर लगा रखा है। बामला फीडर इंचार्ज जेई रामप्रसाद अन्य कर्मचारियों के साथ गाड़ी में बिजली मीटर और तार रखकर साइट के लिए जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। आग किन कारणों से लगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed