फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बच्चे को शिक्षक ने पीटा, सामान्य अस्पताल में कराया गया भर्ती

बच्चे को शिक्षक ने पीटा, सामान्य अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri, 23 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को शिक्षक ने पीटा, सामान्य अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक द्वारा आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती बच्चे के कमर में चोट के निशान है। वहीं परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल व कुछ अन्य शिक्षकों ने खर्चा-पानी देकर समझौता करने की पेशकश की। पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

घायल आठवीं के छात्र ने बताया कि मंगलवार को वह कक्षा में बैठा था। इसी बीच एक सहपाठी ने उसके गुदगुदी कर दी। तो उसने भी कर दी। शिक्षक ने गुदगुदी करतेे देख लेने पर उसे खड़ा कर दिया। कहा कि अंग्रेजी के पाठ को हिंदी में ट्रंासलेट करो। नहीं कर पाने पर बेरहमी से पीटा। परिजनों का आरोप है कि बच्चे ने डर के मारे दो दिन तक घर भी नहीं बताया। दर्द ज्यादा हुआ तो उसने सारी सच्चाई बताई। बच्चे की कमर में चोट के गहरे निशान है। पिता का आरोप है कि स्कूल प्रिंसिपल और कुछ शिक्षक अस्पताल में आए थे और आरोपी शिक्षक को गर्म मिजाज का बताते हुए माफी मांग रहे थे। साथ ही खर्चा पानी देने का प्रलोभन दे रहे थे। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed