फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया के दर्ज

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया के दर्ज

Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया के दर्ज

विज्ञापन
तोशाम। कस्बे में बीती रात चोरों ने वाल्मीकि मंदिर स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 24 से ज्यादा मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
शुक्रवार रात मुख्य सड़क पर स्थित मोबाइल दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। दुकानदार सोमबीर ने बताया कि वह रोज की तरह शुक्रवार रात को अपनी दुकान पर ताला लगाकर गया था। सुबह उसको सूचना मिली की दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान आकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। दुकान में रखा एक लैपटाप व 24 से ज्यादा मोबाइल गायब मिले। सोमबीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक ने बताया कि प्रतिदिन चोरी की घटनाओं से दुकानदार परेशान हैं। पुलिस चोरी की घटना को ट्रेस कर अंजाम देने वाले को पकड़े। जल्द ही इन मामलों को लेकर व्यापार मंडल की बैठक होगी। मलिक ने पुलिस प्रशासन से सतर्कता व गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके। इस बारे में थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed