{"_id":"5b2c009f4f1c1baf6e8b96c6","slug":"201529610399-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने थाना शहर पुलिस को दी मामले की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने थाना शहर पुलिस को दी मामले की शिकायत
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी निवासी महिला के बेटों के खाते से हैकर्स ने ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। हैकर्स ने दो खातों से 3,33,980 रुपये की शॉपिंग की है। पता चलने पर महिला ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी कमलेश रानी ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों बेटे कैनेडा में रहते हैं। पिछले 6 महीने से दोनों के एटीएम कार्ड उसके पास ही रखे हुए थे। इस दौरान उसे एटीएम कार्ड को कहीं भी प्रयोग नहीं किया। जब बुधवार शाम को उसके फोन पर मैसेज आया तो उसे पता चला कि खातों से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। उसने बताया कि उसके बेटे पुलकित के खाते से 2,25,000 व गौरव के खाते से हैकर्स ने 1,08,980 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की। जब उसके पास बुधवार को फोन पर मैसेज आया तो मामले का पता चला। उसके बाद इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आज तक ऑनलाइन शॉपिंग करने का केस नहीं हुआ सॉल्व
जिले में ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये लोगों के पैसे खाते से निकालने के ना जाने कितने केस दर्ज हैं, जिनकी फाइले थानों में धूल फांक रही हैं। पुलिस मामलों के कोशिश तो करती है, लेकिन हैकर्स को आज तक नहीं पकड़ पाई। भिवानी में दर्ज एक भी केस को पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है।