फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आतंकी हमले की आशंका पर शहर में रहा हाई अलर्ट

आतंकी हमले की आशंका पर शहर में रहा हाई अलर्ट

Mon, 08 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले की आशंका पर शहर में रहा हाई अलर्ट
आतंकी हमले की आशंका पर शहर में रहा हाई अलर्ट
विज्ञापन

भिवानी। खुफिया एजेंसियों द्वारा आतंकी हमले की आशंका जताए जाने के बाद हरियाणा सहित कई राज्यों मेें रविवार को हाई अलर्ट घोषित किया गया। हाई अलर्ट को लेकर पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रही। जिला पुलिस ने विशेष नाकाबंदी कर बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। खास तौर पर दिल्ली व पंजाब से आने वाले वाहनों को चेक किया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने भी संदिग्ध लोगों की तलाश ली।
खुफिया तंत्र को पाकिस्तानी आतंकी संगठन द्वारा दिल्ली, हरियाणा व पंजाब सहित किसी अन्य राज्य में ड्रोन से विस्फोटक हमला कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली है। इस सूचना के बाद इंटेलीजेंस ब्यूरो ने हाई अलर्ट के लिए घोषित किया गया। यह अलर्ट शनिवार रात करीब दो बजे ही घोषित किया गया। इस आशंका के बाद हरियाणा मेें विशेष तौर पर अलर्ट रहा। जिला पुलिस ने बाहरी सीमा से लगते नाकों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर मुस्तैद रही पुलिस
अलर्ट के बाद भिवानी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया। यात्री ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बोगियों को चेक किया। इसी तरह बस स्टैंड पर भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस यूं तो पहले से ही मुस्तैद है। अलर्ट को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की विशेष तौर पर चेकिंग की गई।
- जगत सिंह मोर, डीएसपी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed