फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बंद मकान का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी

बंद मकान का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी

Sun, 28 Apr 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी
भिवानी। पत्नी को दवा दिलाने गए परचून दुकानदार के बंद मकान का ताला तोड़ चोर 5.70 लाख रुपये की नकदी और करीब 4.30 लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात को महज एक घंटे के अंदर ही अंजाम दिया गया। बवानीखेड़ा थाना पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का मुआयना किया और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

जिले में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। महज तीन दिन में चोरों ने नौ मकानों को अपना निशाना बनाया। चोरी की वारदात को दिन-दहाड़े अंजाम दिया गया। बीच में एक सप्ताह चोरी की वारदातों पर ब्रेक लगा मगर पिछले तीन दिन से चोरी का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात चोरों ने दिनोद वासी आभूषण व्यापारी अनूप के मकान को निशाना बनाया और 66 हजार की नकदी समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

अब दिन-दहाड़े बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव किरावड़ में चोरों ने परचून दुकानदार वेदप्रकाश के मकान को अपना निशाना बनाया। वेदप्रकाश की घर से कुछ कदम की दूरी पर ही परचून की दुकान है। वह अपनी पत्नी सुनीता को दवा दिलाने तोशाम गया था। उसके दोनों बच्चे राहुल और अनिल स्कूल गए थे। वेदप्रकाश ने बताया कि वे सुबह 11:50 बजे दवा लेने गए थे। दोपहर 01:15 बजे वापस आए तब तक घर में चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन ताले चोरों ने तोड़े है। मुख्य गेट के अलावा दो अलमारी और संदूक के ताले तोड़े गए है। अलमारी में नकदी और ज्वैलरी थी। अलमारी में पांच लाख 70 हजार रुपये की नकदी के अलावा आठ-नौ तौले सोने के आभूषण थे। जिमनें तीन अंगूठी, एक टीका, नथ आदि ज्वैलरी थी। वेदप्रकाश ने बताया कि पूरे घर को महज एक घंटे में चोरों ने छान मारा और सारा सामान बिखेर दिया। सूचना पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कुलदीप ने भी फिंगर प्रिंट लिए।

वेदप्रकाश ने बताया कि उसकी बहल रानी बलियाली गांव में शादीशादी है और भांजी की शादी अगस्त माह में तय की गई है। भांजी की शादी के लिए बहन ने यह राशि जोड़ रखी थी, जो सामान खरीदने के लिए उनके पास रखकर गई थी। मगर रात को यह चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed