फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सादी वर्दी में सवार दो महिला पुलिस कर्मी से बस में कनेक्टर ने की बदसलूकी

सादी वर्दी में सवार दो महिला पुलिस कर्मी से बस में कनेक्टर ने की बदसलूकी

Wed, 31 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सादी वर्दी में सवार दो महिला पुलिस कर्मी से बस में कनेक्टर ने की बदसलूकी
महिला पुलिसकर्मी से बस के परिचालक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

भिवानी। सिविल ड्रेस में बस के अंदर बैठी दो महिला पुलिस कर्मचारियों ने परिचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस बात को लेकर भिवानी बस स्टैंड पर हंगामा किया और झज्जर से अपने परिजनों को बुला लिया। सिविल लाइन पुलिस की मौजूदगी में परिचालक द्वारा माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।

नया बस स्टैंड पर गुरुग्राम रूट की बस में फरीदाबाद पुलिस की दो महिला कांस्टेबल सादी वर्दी में सवार होकर आई। दोनों महिला कांस्टेबल ने बस के परिचालक पर आरोप लगाया कि भीड़ होने का फायदा उठाते उसने छेड़खानी की। इस पर महिला कांस्टेबल परिचालक के साथ उलझ पड़ी। महिला कांस्टेबल का फोन धक्का मुक्की में नीचे गिर कर टूट गया। जिसके बाद मामला और भड़क गया। महिला कांस्टेबल ने परिचालक को पकड़ कर बैठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। इस बीच महिला कांस्टेबल ने झज्जर से अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। करीब डेढ़ घंटे तक परिचालक व महिला कांस्टेबल वहां जमे रहे। महिला कांस्टेबल बदसलूकी का आरोप लगा रही थी, जबकि परिचालक का कहना था कि यह आरोप झूठे है। बस में सीट ना होने पर महिला कांस्टेबल बस की छत पर चढ़ रही थी, जिस पर उसे रोक दिया। इसी बात को लेकर वह भड़क पड़ी। लंबे तमाशे के बाद आखिरकार बस परिचालक ने माफी मांगी तो मामला निपट पाया।
विज्ञापन

----
बस में विवाद सीट को लेकर हुआ था। बदसलूकी जैसी कोई बात नहीं थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच इस बारे में समझौता भी हो गया।
-अजीत सिंह, एसएचओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed