फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सफेद रंग की गाड़ी में प्रतिबंधित दवाओं की 90 शीशी हुई बरामद

सफेद रंग की गाड़ी में प्रतिबंधित दवाओं की 90 शीशी हुई बरामद

Fri, 19 Apr 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सफेद रंग की गाड़ी में प्रतिबंधित दवाओं की 90 शीशी हुई बरामद
भिवानी। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर गुजरानी मोड़ स्थित पुलिस नाके पर एक सफेद रंग की गाड़ी के अंदर 90 शीशी प्रतिबंधित दवाएं बरामद की। पुलिस ने ये कार्रवाई जिला औषधि नियंत्रक के साथ मिलकर की।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सीसर खास निवासी एक युवक महम से अपनी कार में प्रतिबंधित दवाएं लेकर भिवानी की तरफ आ रहा है। इसी सूचना पर सदर पुलिस की एक टीम ने गुजरानी मोड़ के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इसी दौरान सफेद रंग की कार को नाके पर रुकवा लिया और उसकी जांच की। गाड़ी चालक ने अपना नाम सीसर खास निवासी दीपक बताया। उसकी गाड़ी में प्रतिबंधित दवाएं होने का पुलिस ने शक जाहिर किया और इसके बाद इसकी सूचना जिला औषधिक नियंत्रक डॉ हेमंत ग्रोवर को फोन पर दी। इसके बाद जिला औषधि नियंत्रक भी मौके पर पहुंचे और गाड़ी के अंदर पुलिस की टीम ने एक प्लास्टिक थैला से विन कोरेक्स की 90 शीशी बरामद की गई। जिला औषधि नियंत्रक के सामने ही इन दवाओं का वजन कराया गया तो 12 किलोग्राम 230 ग्राम पाया गया। जिला औषधि नियंत्रक डॉ. हेमंत ग्रोवर ने बताया कि ये दवाएं प्रतिबंधित की हुई हैं, जिसकी बिना किसी परमिट या लाइसेंस के बिक्री या फिर अपने पास नहीं रखा जा सकता। इस पर टीम ने आरोपी युवक के कब्जे से प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद कर गाड़ी कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed