{"_id":"5c8feb4fbdec2214074bf2f6","slug":"181552935759-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू भारत नगर से चोरी कार चिड़ी चांदी में मिली, चोरों को नहीं पता लगे गाड़ी में रखे 4.30 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यू भारत नगर से चोरी कार चिड़ी चांदी में मिली, चोरों को नहीं पता लगे गाड़ी में रखे 4.30 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
न्यू भारत नगर में एक शिक्षक के घर आए उसके सेवानिवृत्त फौजी चाचा का चोर पर्स, मोबाइल और गाड़ी की चाबी चोरी कर ले गए। पुलिस ने सुबह गाड़ी को रोहतक स्थित चिड़ी चांदी से बरामद कर लिया। गाड़ी की डिकी में कपड़ों में लिपटे 4.30 लाख रुपये नकद चोरों की नजर से किसी तरह बच गए, जिसे कार मालिक को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
हिसार जिले के गांव मोहल्ला वासी सेवानिवृत्त फौजी रामबीर सेवानिवृत्ति के बाद गुरुग्राम में बिजनेस करता है। 16 मार्च की रात वह अपने भतीजे न्यू भारत नगर वासी शिक्षक मोविंद्र के घर आया। अपनी रिट्ज कार घर के बाहर ही खड़ी कर दी। रामबीर ने बताया कि उसने गाड़ी की चाबी, पर्स और दो मोबाइल घर में फ्रिज पर रख दिए। सुबह उठा तो फ्रिज के ऊपर से चाबी, पर्स और मोबाइल गायब थे। बाहर आकर देखा तो गाड़ी भी नहीं मिली। जिसकी सूचना उन्होंने जैन चौक चौकी में दी। सुबह फिर एक रिश्तेदार का फोन आया कि कार रोहतक जिले के गांव चिड़ी चांदी में नहर किनारे खड़ी है और शीशे टूटे हुए है। जिसके बाद वे स्थानीय पुलिस के साथ वहां पहुंचे। गुरुग्राम से कार की दूसरी चाबी मंगवाई और लेकर आए। ईंटें मारकर गाड़ी के शीशे तोड़े गए थे।
यूं बचे 4.30 लाख
सेवानिवृत्त फौजी और बिजनेसमैन रामबीर ने बताया कि वे रात को गांव से आते समय पुट्ठी, सामन, महम होते हुए आए थे। रास्ते में अंधेरा भी रहता है। इस कारण उन्होंने 4.30 लाख एक कट्टे में डाल रखे थे। कट्टे में रुपयों के साथ कपड़े थे। जो कि डिकी में रखे थे। इस कारण चोरों की नजर से बच गए।
विज्ञापन
किसान ने पुलिस को दी गाड़ी की सूचना
चिड़ी चांदी के किसान सुरेंद्र का वहीं खेत है। उसने बताया कि वह सुबह चार बजे सब्जी लेकर मंडी गया तो गाड़ी नहीं थी मगर जब लौटा तो गाड़ी नहर किनारे पर टेढ़ी खड़ी थी। गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। संदिग्ध हालात देखकर उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी से मिली आरसी के आधार पर मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिले। जिसके बाद वहीं पड़े एक विजिटिंग कार्ड में से एक नंबर मिला। जिसका नंबर मिलाया वह रामबीर का जानकार था। उसी के माध्यम से रामबीर के घर के नंबर पर फोन आया। इस तरह पुलिस रामबीर तक पहुंची और गाड़ी सौंपी। घर जाकर रामबीर ने डिकी खंगाली तो उसमें कट्टे के भीतर साढ़े चार लाख रुपये सुरक्षित मिले।
न्यू भारत नगर से चोरी हुई कार बरामद हो गई है। उसमें रखे रुपये भी मिल गए है। गाड़ी मालिक को सौंप दी है। चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
एएसआई सुरेश कुमार, इंचार्ज
जैन चौक चौकी