फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दो पक्षों के बीच हुआ घमासान: बच्चे के साथ मारपीटाई का उल्हाना लेकर गए तीन भाईयों पर किया हमला

दो पक्षों के बीच हुआ घमासान: बच्चे के साथ मारपीटाई का उल्हाना लेकर गए तीन भाईयों पर किया हमला

Tue, 19 Feb 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच हुआ घमासान: बच्चे के साथ मारपीटाई का उल्हाना लेकर गए तीन भाईयों पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिले के गांव गोविंदपुरा में सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दो पक्षों में घमासान हो गया। इसमें एक पक्ष के तीन भाइयों सहित एक महिला को गंभीर चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं अस्पताल की इमरजेंसी में भी दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। जिस पर चिकित्सक ने पुलिस को बुलाया और सभी को बाहर करवाया।

झगड़े में घायल गोविंदपुरा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उनके परिवार के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के के साथ स्कूल में कुछ लड़कों ने मारपीट की थी। बच्चे ने यह बात घर परिजनों को बताई तो परिजन सोमवार सुबह इसका उलाहना लेकर उनके घर गए थे। तभी आरोपियों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रमेश, उसका भाई राजेश और मुकेश को चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर दिया। वहीं घायलों के साथ आए परिजनों व आरोपित पक्ष के लोगों के बीच भी इमरजेंसी में भी नोकझोंक हुई। इमरजेंसी पहुंचे अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर ने सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने भी इस मामले में घायलों के बयान दर्ज कर इस संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed