{"_id":"5c5c2fc3bdec2217f5587ea7","slug":"181549545411-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की गाड़ी के टायर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक की गाड़ी के टायर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल आए युवक की गाड़ी के टायर चोरी
भिवानी। खरकड़ी फाटक फ्रेंड्स कॉलोनी में मकान के सामने खड़ी गाड़ी के रात को चोरों ने चारों टायर उतार लिए और उसे ईंटों के सहारे खड़ा कर रफूचक्कर हो गए। घर के बाहर खड़ी गाड़ी के टायर चोरी की वारदात की जानकारी बुधवार सुबह पड़ोसी ने दी।
राजस्थान के चुरू निवासी भंवर सिंह रिट्ज कार लेकर ससुराल भिवानी की फ्रेंड्स कॉलोनी में मंगलवार शाम को आया था। उसने गाड़ी साले विक्रम सिंह तंवर के मकान के बाहर खड़ी कर दी थी। बुधवार सुबह विक्रम के पड़ोसी ने आकर उन्हें बताया कि उनकी गाड़ी के टायर चोरी हो गए हैं। गली के अंदर खड़ी गाड़ी के चारों टायर रिम सहित चोर ले उड़े। वहीं जैक लगाकर नीचे ईंटें फंसाकर गाड़ी को खड़ा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद टायर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।