फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से कुचले जाने पर मौत

बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से कुचले जाने पर मौत

Wed, 14 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से कुचले जाने पर मौत
बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते ही मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव निनान के समीप सोमवार रात को कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचने पर उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों के बयान पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महम गेट निवासी सुनील नामक युवक सोमवार रात करीब दस बजे गांव निनान की तरफ बाइक पर सवार होकर आ रहा था। इसी दौरान रोहतक की तरफ तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। घायल युवक को सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed