फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   थिलोड़ के सरकारी स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

थिलोड़ के सरकारी स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
थिलोड़ के सरकारी स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़
तोशाम। शरारती तत्वों ने बीती रात राजकीय उच्च विद्यालय थिलोड़ में तोड़फोड़ की। स्कूल के दरवाजे, अलमारी, कुर्सियां, कंप्यूटर लैब की मेज और कुर्सियां व अन्य सामान तोड़कर शौचालय में डाल दिया गया। शरारती तत्वों ने विद्यालय का पुराना रिकार्ड भी नष्ट कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यवाहक मुख्याध्यापक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात्रि को अज्ञात शरारती तत्वों ने विद्यालय के प्रांगण में घुसकर कमरों के दरवाजे, पंखे, बिजली फिटिंग को तोड़ दिया। शरारती तत्वों ने विद्यालय में अलमारी, कंप्यूटर लैब की मेज व कुर्सियां, अध्यपाकों के बैठने के लिए कुर्सियां और एमडीएम का सामान, बर्तन, कूड़ादान सहित विद्यालय में अन्य सामान तोड़ा गया। मुख्याध्यापक ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा विद्यालय में तोड़फोड़ कर करीबन तीन लाख रूपये का नुकसान पहुंचा दिया। इसकी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके का मुआयना किया गया। शिकायत आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन

पानी की टंकी की टोंटी और पाइप तोड़े
शरारती तत्वों ने पीने के पानी की टंकी की टोंटी, पाइप फिटिंग भी तोड़ डाली। जिससे मंगलवार को विद्यार्थी पीने के पानी के लिए परेशान रहे। मुख्याध्यापक ने बताया कि बच्चों को पानी के लिए परेशानी हुई है। मगर एकदम इन चीजों को ठीक नहीं कराया जा सकता। फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed